Please wait

सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत, एक घायल

बताया गया है कि तड़के अरूप और योगिता बाइक से निकले थे। तभी नक्सलबाड़ी टोल प्लाजा के सामने ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

08 Jun 2025

सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी। सड़क दुर्घटना में आबकारी विभाग के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई है। वे नक्सलबाड़ी आबकारी विभाग में कार्यरत थे। घटना नक्सलबाड़ी टोल प्लाजा के सामने रविवार को घटी है। मृतक कांस्टेबल का नाम अरूप सरकार बताया गया है। जबकि घायल महिला कांस्टेबल का नाम योगिता लामा है।

बताया गया है कि तड़के अरूप और योगिता बाइक से निकले थे। तभी नक्सलबाड़ी टोल प्लाजा के सामने ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन -फानन में दोनों को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां अरूप सरकार की मौत हो गई। जबकि घायल योगिता एक नर्सिंग होम में चिकित्साधीन है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। मामले ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत, एक घायल
बताया गया है कि तड़के अरूप और योगिता बाइक से निकले थे। तभी नक्सलबाड़ी टोल प्लाजा के सामने ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News